गढ़वाल पूर्व सैनिक लीग ने आयोजित की बैठक
कोटद्वार। रिखणीखाल ब्लॉक के अंतर्गत रथुवाढाब में गौरव सेनानी लीग के तत्वावधान में 25 पूर्व सैनिकों के साथ बैठक आयोजित की गयी।
सुबेदार सुरेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में गढ़वाल पूर्व सैनिक लीग के अध्यक्ष कर्नल बुद्धिवल्लभ ध्यानी एवं जिला सैनिक कल्याण अधिकारी लैंसडाउन ग्रुप कैप्टन शिवप्रसाद सती उपस्थित थे।
इस अवसर पर गढ़वाल पूर्व सैनिक लीग के अध्यक्ष कर्नल बुद्धि ध्यानी ने पूर्व सैनिकों को संबोधित करते हुए कहा कि पूर्व सैनिकों की समस्या का समाधान करने करने के लिए गढ़वाल सैनिक लीग निरन्तर सक्रिय है। उन्होंने सैनिक कल्याण अधिकारी से भी अनुरोध किया कि पूर्व सैनिकों की समस्याओं का निराकरण प्रथमिकता के आधार पर किया जाना चाहिए।
बैठक में कैप्टन सोहनलाल भारद्वाज, कैप्टन राजा राम मैंदोला, कैप्टन राजेश नेगी, सूबेदार मेजर देवेंद्र सिंह बिष्ट, सुनील सिंह रावत, पंकज रावत प्रदीप सिंह, ब्लॉक प्रतिनिधि शिव सिंह नेगी आदि मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें